Home » उत्तर प्रदेश » जालौन » Jalaun News | रेप के मामले को छेड़खानी में लिखने वाले कुठौंद थानाध्यक्ष निलंबित, एडीजी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Jalaun News | रेप के मामले को छेड़खानी में लिखने वाले कुठौंद थानाध्यक्ष निलंबित, एडीजी के आदेश पर हुई कार्रवाई

कुठौंद थाना प्रभारी केपी सरोज
Picture of भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

Jalaun News। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम की एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कुठौंद थाना प्रभारी केपी सरोज को एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।कुठौंद थाना प्रभारी केपी सरोज

आपको बताते चले कि घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को जब पीड़िता थाने पहुंची और थाना प्रभारी को घटना बारे बताया कि गांव के ही एक युवक विशाल ने उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। लेकिन थाना प्रभारी ने न केवल मामले को नजर अंदाज किया, बल्कि पीड़िता पर झूठा आरोप लगाने का दबाव भी बना डाला। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता को दुष्कर्म की जगह छेड़खानी का प्रार्थना पत्र लिखवाने के लिए मजबूर किया।

न्याय के लिए पीड़िता एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह के दरवार में पहुंच गयी और पूरी घटना से अवगत कराया। पीड़ित महिला बात को गंभीरता से लेते एडीजी ने एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को जांच का आदेश दिये। सीओ Jalaun शैलेंद्र कुमार बाजपेई की जांच में पीड़िता की शिकायत सही पाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है।

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स