Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » आगरा में पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे भागा कार सवार, रोकने पर कर्मचारी पर चढ़ाई गाड़ी; थाना 20 कदम दूर

आगरा में पेट्रोल डलवाकर बिना पैसे भागा कार सवार, रोकने पर कर्मचारी पर चढ़ाई गाड़ी; थाना 20 कदम दूर

Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान आगरा 

13 फरवरी की सुबह 4 बजे की घटना, CCTV के आधार पर जांच तेज; 16 फरवरी को FIR दर्ज

आगरा: घटना 13 फरवरी की है। हुकूम चंद फकीर चंद पेट्रोल पंप के संचालक सुभाष कुमार ने थाना नाई की मंडी में शिकायत की है। 13 फरवरी की सुबह 4 बजे करीब एक लाल कलर की कार पेट्रोल पंप पर रूकी। कार में बैठे मालिक ने 1000 ₹ का पेट्रोल डालने के लिए कहा। कार में पेट्रोल डालने के बाद बिना पैसे दिए पेट्रोल पंप कर्मचारी पर कार को चढ़ाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने 16 फरवरी को FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी की मदद से गाड़ी कहां से आई और कहां गई है, पता किया जा रहा है। जिससे आरोपी को पकड़ा जा सके।

हुकुम चंद फकीर चंद पेट्रोल पंप के संचालक ने बताया- 13 फरवरी की सुबह 4 बजे करीब एक लाल कलर की कार पेट्रोल पंप पर रूकी। कार में बैठे मालिक ने 1000 ₹ का पेट्रोल डालने के लिए कहा।

इसके बाद कर्मचारी ने कार में पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद पैसे देने में देरी करने लग रहा था। इस पर कर्मचारियों को शक हुआ, लेकिन ये नहीं पता था की वो गाड़ी भी ऊपर चढ़ा सकता है।हुकम चन्द फकीर चन्द के संचालक सुभाष कुमार ने कार मालिक के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। नाई की मंडी थाना अध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर कार के नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स