क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान
आगरा : घटना सोमवार दोपहर करीब तीन बजे की है। गेट नंबर एक की पार्किंग के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में आग लग गई। लपटो के पास एक कार के बाद पांच कारों में आग लग गई, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं में अफरातफरी मच गई। लोगों द्वारा आग की चपेट में आई कारों के पास खड़े वाहनों को सुरक्षित बहार निकालने के लिए होड़ मच गई। आधा घंटे तक अफरातफरी की स्थिति रही। आग ने पांच कारों को चपेट में ले लिया।
एक कार पूरी तरह से जल गई। सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की मदद से कारों को वहां से धक्का देकर दूर किया। फायर बिग्रेड की दाे गाड़ियों ने आग को काबू किया। आग पार्किंग में काराें के पास पड़े कूड़े के ढेर से लगने की आशंका जताई जा रही है। आशंका है किसी ने जलती हुई बीड़ी या सिगरेट या माचिस की तीली वहां फेंक दी होगी। जिससे कूड़े से निकली चिंगारी कार तक पहुंच गई।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को काबू किया।




