Janta Now
आगराउत्तर प्रदेशक्राइम

यूपी: अलमारी का ताला ठीक करने आए चाबी बनाने वाले , लॉकर खोलकर ले गए 40 लाख के गहने…

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान

आगरा के वेस्ट अर्जुन नगर मे सोनू भदौरिया रहते है। उनकी राजीव सिनेमा के पास भदावर डेरी है, उनकी बहन नितिन शादी के बाद घर पर आई हुई थी उनकी बहन शादी फ़रवरी मे हुई थी, अलमारी मे ज्वेलरी रखी हुई थी ।

दिनांक 8/4/2024 को अलमारी की चाबी नहीं मिल रही थी उसी दिन नितिन अपने भाई सोनू के बच्चो को ट्यूशन के लिए छोड़ने गयी थी ,बच्चो को छोड़कर लौट रही थी तभी उसे रास्ते मे ताले – चाबी बनाने वाला मिल गया। इसलिए वह ताले – चाबी वाले को घर पर बुलाकर ले आई उन्होंने अलमारी का लॉक खोल दिया और कहा की अब इस लॉक को डो घंटे बाद खोलना। यह बोलकर ताला – चाबी बनाने आये दोनों युवक चले गए। 

युवकों द्वारा बताएं गए 2 घंटे बाद में लॉक खोला गया तो कपड़े बिखरे पड़े थे। गहनों के डिब्बे गायब थे। जिनमें 1 हीरे की अंगूठी, सोने की 16 अंगूठी, 6 चूड़ी, गले का कुंडल सहित, सोने की 3 चेन पेंडल सहित, 1 मंगलसूत्र पेंडल सहित, 3 जोड़ी कानों के कुंडल, करीब 500 ग्राम की चांदी की पायल थी। गहनों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। सीसीटीवी मे साइकिल पर आये ताला – चाबी बनाने वाले दिखाई दे रहे है। पुलिस CCTV फुटेज और शिकयत के आधार पर जांच मे जुटी हुई है।

Related posts

सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अभियान के तृतीय चरण का हुआ शुभारंभ

Bhupendra Singh Kushwaha

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, बताया ‘RSS-BJP का इवेंट

Bhupendra Singh Kushwaha

मेरठ फैशन नाईट- 2022 में प्रतिभाओं ने खूब बिखेरा जलवा

jantanow

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल 2022-23 सत्र का परीक्षा परिणाम घोषित

jantanow

ग्राम पंचायत बसंतपुर में गिरी आकाशीय बिजली , बाल -बाल बचे ग्रामीण

Bhupendra Singh Kushwaha

21 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार होंगे सिविल 20 कॉन्फ्रेंस में शामिल, सामाजिक संगठनों के बीच एकता और परस्पर सहयोग को देंगे बढ़ावा

jantanow

Leave a Comment