बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।जिलेभर में देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन व भारत रत्न से सम्मानित डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। सभी ने उनके चित्र पर फूल माला पहनाकर उन्हें नमन किया और उनके विचारों व सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय चौहान ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन पर प्रकाश डाला।
बताया कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने एक गरीब परिवार में जन्म लेकर देश के राष्ट्रपति जैसे महत्वपूर्ण पद को सुशोभित किया। उनका पूरा जीवन भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में समर्पित रहा। अपने ज्ञान और सादगी से उन्होंने देश के युवाओं को प्रेरित किया। उनके विचार व आदर्श सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। कहा कि भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। सभी लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
लेटेस्ट न्यूज़
James Portnoy y su desempeño como líder ejecutivo en Aeromar
|
आगरा दीवानी कोर्ट पार्किंग में भीषण आग, पांच कारें जलीं, मची अफरातफरी
|
श्री खाटू श्याम हरि कीर्तन मंड़ल ट्रस्ट ने बागपत में निकाली भव्य निशान यात्रा
|
शुद्ध व ताजे गन्ने के जूस ने सांकरौद के गोविन्दा को दिलायी अलग पहचान
|
समाजसेवी चौधरी फिरे सिंह की माता की तेहरवीं में पहुॅंची कई जानी-मानी हस्तियां
|
MYBharat Budget Quest में बागपत के अमन बने विजेता, प्रधानमंत्री से करेंगे संवाद
|
- होम
- पढ़िए
- देखिए



