Home » उत्तर प्रदेश » Fatehabad News:.सड़क हादसे में सासनी गेट में तैनात सिपाही केशव देव यादव की मौत, परिवार में मचा कोहराम, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Fatehabad News:.सड़क हादसे में सासनी गेट में तैनात सिपाही केशव देव यादव की मौत, परिवार में मचा कोहराम, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Fatehabad News
Picture of jantaNow

jantaNow

क्राइम रिपोर्टर, सचिन सिंह चौहान 

Fatehabad News: ससुराल से घर लौटते समय हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय सिपाही केशव देव यादव की मौत हो गई। हादसा फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गौंदई के पास तड़के करीब 3 बजकर 15 मिनट पर हुआ जब तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही कार ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी,कि कार सिपाही के ऊपर से गुजर गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायल केशव देव को अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घायल व्यक्ति को तुरंत सरकारी गाड़ी की मदद से फिरोजाबाद के जिला अस्पताल स्थित सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। घायल की पहचान केशव देव पुत्र श्री तान सिंह निवासी ग्राम अहिरपुरा, थाना फतेहाबाद, जनपद आगरा के रूप में हुई। वह वर्तमान में जनपद अलीगढ़ के थाना सासनी गेट में आरक्षी के पद पर नियुक्त थे। अस्पताल पहुंचने पर केशव देव ने दम तोड़ दिया। उनके परिजनों को मोबाइल फोन द्वारा सूचना दी गई

केशव देव यादव वर्ष 2018 बैच सिपाही थे 

केशव देव यादव पुत्र तान सिंह निवासी गांव अहीरपुरा थाना फतेहाबाद वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे और वर्तमान में अलीगढ़ जनपद के थाना सासनी में तैनात थे। वह एटा जनपद के काजीपुर बढ़नपुरा में साले की शादी समारोह में शामिल होकर ससुराल से अपने घर लौट रहे थे। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका शव गांव अहीरपुरा पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई और पूरा गांव शोक में डूब गया।

राजकीय सम्मान में उनका अंतिम संस्कार किया गया

शाम करीब 2 बजे पुलिस की गार्ड ऑफ ऑनर सलामी के साथ राजकीय सम्मान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वर्ष 2020 में उनका विवाह रचना देवी के साथ हुआ था। उनके परिवार में दो वर्षीय पुत्र देवांश और छह माह की बेटी है। छह भाइयों में वह पांचवें नंबर पर थे। सबसे छोटे भाई भारत यादव असम में भारतीय सेना में तैनात हैं। पत्नी रचना देवी और मां राजेंद्री का रो रोकर बुरा हाल हो गया और बेहोश बेहोश हो गई। गांव में शोक की लहर है।

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स