21 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार होंगे सिविल 20 कॉन्फ्रेंस में शामिल, सामाजिक संगठनों के बीच एकता और परस्पर सहयोग को देंगे बढ़ावा

बागपत। जी 20 (G-20)के आधिकारिक संवाद समूह सिविल 20 की कांफ्रेंस में ट्यौढी के सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार, बतौर अतिथि आमंत्रित किए गए है। सिविल 20 समूह का उद्देश्य सिविल सोसाइटी संगठनों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा और परस्पर सहयोग के लिए एक मंच प्रदान करना है। कांफ्रेंस का आयोजन एडुक्लाउड्स द्वारा ग्रेटर नोएडा में 3 सितंबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से 300 शिक्षाविद और 200 पॉलिसी निर्माता शामिल होंगे।

21 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार होंगे सिविल 20 कॉन्फ्रेंस में शामिल, सामाजिक संगठनों के बीच एकता और परस्पर सहयोग को देंगे बढ़ावा
Aman Kumar



अमन कुमार ने बताया कि सिविल 20 समूह का उद्देश्य सिविल सोसाइटी संगठनों के बीच परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना है। कांफ्रेंस में सिविल 20 प्राथमिकता के मुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी और स्वयंसेवा आदि विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही स्वैच्छिक योगदान से सामाजिक विकास के विषय पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

21 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार होंगे सिविल 20 कॉन्फ्रेंस में शामिल, सामाजिक संगठनों के बीच एकता और परस्पर सहयोग को देंगे बढ़ावा



गौरतलब है कि वर्तमान में अमन, नेहरू युवा केन्द्र बागपत से जुड़े है। उड़ान युवा मंडल की अध्यक्षता करते हुए अमन द्वारा प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट लॉन्च कर लाखों लोगों को ऑनलाइन माध्यम से शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहे है। हाल ही में अमन को जी 20 का बागपत का एंबेसडर भी बनाया गया था।


Leave a Comment