Home » उत्तर प्रदेश » बेटी की शादी से 9 दिन पहले ही दामाद संग सास हुई फरार, 5 लाख की ज्वेलरी और ढाई लाख भी उड़ा ले गई

बेटी की शादी से 9 दिन पहले ही दामाद संग सास हुई फरार, 5 लाख की ज्वेलरी और ढाई लाख भी उड़ा ले गई

Picture of jantaNow

jantaNow

अलीगढ़, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह तस्वीर सास और दामाद की है। 4 महीने पहले तस्वीर में दिखाई दे रही महिला की बेटी का रिश्ता तय हुआ था। तभी दामाद ने एक मोबाइल अपनी सास को गिफ्ट किया। दोनों में बात होती रही और मुहब्बत हो गई। 16 अप्रैल को बेटी की शादी से पहले मां अपने होने वाले दामाद संग चली गई।

दामाद अक्सर अपनी ससुराल आता था। कमरे में सास से घंटों–घंटों बातें करता था। किसी ने उस पर शक भी नहीं किया। बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवरात और ढाई लाख कैश भी महिला घर से ले गई है। यह खबर हमें यह सोचने पर मजबूर करती है आखिर हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है? क्या शिक्षित और आधुनिकता की यही निशानी है ?

jantaNow
Author: jantaNow

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स