रटौल आम को जीआई टैग दिलवाने वाली हस्तियों को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट - बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत -  रटौल आम अपने रसीले स्वाद के लिये देश ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी विशेष पहचान बनाये हुए है। विश्वभर में प्रसिद्ध इस रटौल आम को अब जियोग्राफिकल इंड़िकेशन रजिस्ट्री भारत सरकार द्वारा मान्यता प्रदान करते हुए जीआई टैग प्रदान किया गया है। जीआई टैग मिलने की खुशी में रटौल सहित समस्त जनपद बागपत में खुशी का माहौल है। जीआई टैग मिलने की खुशी में रटौल के फरीदी गार्डन में रटौल मैंगो प्रोड़यूसर एसोसिएशन द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रटौल आम को जीआई टैग दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में देश व प्रदेश की अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ऑल इण्ड़िया मैंगो एण्ड़ फ्रूट डिवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जुनैद फरीदी ने बताया कि उनके दादा स्व शेख मौहम्मद अफाक फरीदी ने सन 1920 में शोहरा ए अफाक नर्सरी को रटौल में स्थापित किया और आम पर अनेकों शोध किये।
रटौल आम को जीआई टैग दिलवाने वाली हस्तियों को किया गया सम्मानित
रटौल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुॅंचाने के लिए शेख मौहम्मद अफाक फरीदी व उनके वंशजों की हुई प्रशंसा

उन्होंने इस नर्सरी में सैकड़ों आम की किस्मों को इजात किया। इन्ही आम की किस्मों में उन्होंने रटौल आम को भी इजात किया और ऐसा स्वादिष्ट व रसीला आम विश्व को दिया जिसकी तुलना किसी अन्य आम से नही की जा सकती। रटौल मैंगो प्रोड़यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एड़वोकेट उमर फरीदी ने बताया कि उनके पड़दादा द्वारा इजात किये रटौल आम को जीआई टैग दिलवाने के लिए उनके पिता जुनैद फरीदी ने वर्ष 2010 में आवेदन किया था। वर्षों की मेहनत के बाद 17 सितम्बर वर्ष 2021 को जियोग्राफिकल इंड़िकेशन रजिस्ट्री भारत सरकार द्वारा रटौल आम को जीआई टैग नम्बर 206 सर्टिफिकेट नम्बर 401 प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर स्व शेख मौहम्मद अफाक फरीदी की पड़पोत्री एड़वोकेट बूशरा फरीदी ने कहा कि जीआई टैग दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली हस्तियों को सम्मानित करते हुए उनका परिवार और समस्त रटौलवासी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी बागपत डॉ राजकमल यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व सिचाई मंत्री डॉ मैराजूद्दीन, डॉ शैलेन्द्र राजन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, कय्यूम कुरैशी, सरफराज मुकीम, इसलाम सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

इंसानियत और दरियादिली में बनायी बागपत के नवाबों ने अपनी अमिट पहचान

रिपोर्ट – बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। [penci_button link=”https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMMyXpgswtKK-Aw?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi” icon=”fa fa-address-book” icon_position=”left”]Google News[/penci_button] बागपत – नवाब खानदान सदियों से ही हिन्दू-मुस्लिम एकता व आपसी भाईचारे का प्रबल समर्थक माना जाता है और क्षेत्र की अमन-शांति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता आ रहा है। बागपत के नवाबों ने अपनी इंसानियत और दरियादिली से देशभर में अपनी एक … Read more

Bagpat : रटौल स्थित शौकीन के बाग में पहुॅंची देश की जानी-मानी हस्तियां

रिपोर्ट – बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पहुॅंचे अनेकों प्रोफेसरों ने रटौल में आयोजित मैंगो फीस्ट को बनाया यादगार, आयोजकों ने सभी अतिथियों का जताया आभार Bagpat-आज बागपत के रटौल कस्बे में ऑल इण्ड़िया सर सईद मैमोरियल सोसाइटी द्वारा एक शानदार मैंगो फीस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें राजनैतिक, सामाजिक, शैक्षिक … Read more

आगरा : शहर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता का महिला मुवक्किल के साथ अंतरंग वीडियो वायरल

रिपोर्ट – रामनरेश ओझा  आगरा : शहर के एक वरिष्ठ अधिवक्ता का अंतरंग वीडियो में वह महिला के साथ एक होटल में रंगरेलियां मनाते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह महिला इस वकील की मुवक्किल है और उसका तलाक का मुकदमा चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता … Read more

Pm Kisan : जिन किसानों को सम्मान निधि के 2000 रुपये नही मिले उनके लिए काम की खबर

PM Kisan: जिसकी आप सभी को मालूम है कि नहीं 31 मई की भारत सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि की राशि को पंजीकृत किसानों के खातों में भेज दिया गया है. बड़ी संख्या में किसान भाई ऐसे हैं जिनके खाते में पैसे नहीं पहुंचने की शिकायतें प्राप्त हो रही है. इस परिस्थिति में किसानों की … Read more

UP Board Result 2022 Live : यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, जाने लेटेस्ट अपडेट

UP Board Result 2022 Live : यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा, जाने लेटेस्ट अपडेट UP Board Result 2022 Live  : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जल्दी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है। रिजल्ट की तारीख जानने के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा … Read more

जानें कितनी सस्ती हो गई आपकी पसंदीदा कार

नई दिल्ली – हिंदुस्तान की अग्रणी कार निर्माता टाटा मोटर्स (टाटा मोटर्स) यह जून 2022 में अपनी कुछ कारों पर कुछ बहुत बढ़िया ऑफर दे रहा है. इच्छुक खरीदार 60,000 रुपये तक की छूट के साथ नयी कारें खरीद सकते हैं. ग्राहक टाटा हैरियर (टाटा हैरियर)टाटा टिगोर (टाटा टिगोर)टाटा टियागो (टाटा टियागो)टाटा नेक्सन (टाटा नेक्सन) … Read more

आऊत बाबा मन्दिर में हुआ जागरण, हवन, कीर्तन और भंडारे का आयोजन

रिपोर्ट – बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत – हजारों वर्ष प्राचीन आऊत बाबा खेड़का मन्दिर में दो दिनों से चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का आज विधि-विधान के साथ समापन हो गया। हर वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी जेठ के दशहरे के शुभ अवसर पर मन्दिर प्रांगण में माँ भगवती के भव्य व विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्णपाल मलिक सहित राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक आदि क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और धर्म लाभ उठाया। सिसाना-बाघू स्थित इस हजारों वर्ष प्राचीन मन्दिर में जागरण के उपरान्त हवन व कीर्तन आयोजन किया गया और विशाल भंड़ारा लगाया गया। सुबह से शाम तक चले भण्ड़ारे में दूर-दराज क्षेत्रों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शहरे के शुभ अवसर आयोजित माँ भगवती के जागरण की समाप्ति पर लगे विशाल भंड़ारे में दूर-दराज क्षेत्रों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

भयंकर गर्मी के मध्यनजर श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी के साथ-साथ गन्ने के रस की प्याऊ लगायी गयी थी। मन्दिर के गुरूजी बिजेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि आऊत बाबा का यह मन्दिर अत्यन्त प्राचीन और प्रसिद्ध मन्दिरों में शुमार है। हर वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुगण बाबा के दरबार में आते है। बताया कि मंदिर में वर्षभर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहते है। दीपावली और जेठ के दशहरे की यहाँ पर विशेष मान्यता है और इस समय यहाँ पर श्रद्धालुओं की भारी-भीड़ उमड़ती है।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्णपाल मलिक सहित राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक आदि क्षेत्रों से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने की कार्यक्रम में शिरकत
बताया कि मन्दिर को वर्तमान रूप देने में जौहरी व मिहीलाल के परिवारजनों सहित समस्त सहयोगकर्त्ताओं का वे हार्दिक आभार व्यक्त करते है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कृष्णपाल मलिक, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता विपुल जैन बागपत, मंदिर को वर्तमान स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मिहीलाल के पौते और बूटा सिंह के पुत्र मदनलाल चंडीगढ़, संदीप चौहान, बबलू पंडित, फिरोज, विक्की, अनिल, गंगाराम सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

जालौन की नई DM कौन है जानिए…

जालौन की नई DM कौन है जानिए… जालौन -( Jalaun New Dm )प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद जालौन बीते कल शाम को योगी सरकार आदेश के मुताबिक जनपद जालौन की वर्तमान जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन का ट्रांसफर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कर दिया गया है। और जनपद जालौन में फतेहपुर और बागपत की … Read more

गौरीपुर मीतली गांव में स्थित है बाबा मोहन राम का चमत्कारी धाम

रिपोर्ट – बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन बागपत – जनपद के गौरीपुर मीतली गांव में स्थित बाबा मोहनराम के चमत्कारी दिव्य धाम में हर वर्ष हजारों की संख्या में लोग दर्शनों के लिए आते है और भगवान की पूजा अर्चना करते है। गांव के पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह बताते है कि लगभग 350 वर्ष पूर्व बाबा … Read more