बागपत के राहुल पंवार की खड़ी तपस्या बनी मुख्य आकर्षण का केन्द्र

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बालाजी भगवान के प्रमुख भक्तों में शुमार बागपत के समाज सेवी राहुल पंवार बागपत नगर की डाक्टर महावीर वाली गली में स्थित अपने निज आवास पर 11 दिनों की खड़ी व मौन तपस्या कर रहे है। उनकी यह तपस्या 14 अक्टूबर 2024 को पूर्ण होगी। संवाद करने के लिए वह … Read more

सेंट एंजेल्स स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी पर्व

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में विजयदशमी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रामभक्ति से ओत-प्रोत संस्कृतिक कार्यक्रम, लघुरामायण, दुर्गा अवतार व रावण दहन आदि का मंचन कर भगवान श्री रामचंद्र जी के जीवन आदर्शों का सजीव चित्रण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ … Read more

बड़ौत में हुआ अग्रसेन जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। अग्रवाल जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन और अग्रवाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में एक भव्य और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरम झांकियां, माता का दरबार और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गईं। इस अवसर पर … Read more

बालाजी रामलीला में हुआ खर-दूषण का वध

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के खेकड़ा नगर में पांड़व की पुलिया पर चल रही बालाजी रामलीला में भरत मिलाप, सुर्पणखा लक्ष्मण संवाद, सुर्पणखा व खर-दूषण का संवाद, खर-दूषण वध और सुर्पणखा रावण संवाद का भव्य मंचन किया गया। रामलीला के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्री राम की आरती उतारने के बाद रामलीला का … Read more

बागपत के सांसद और विधायक ने किया किशोरी मार्किट का शुभारम्भ

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के अहैड़ा गांव में बागपत के सांसद डाक्टर राजकुमार सांगवान और बागपत के विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर किशोरी मार्किट का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम हवन का आयोजन किया गया, जिसमे पंडित अरूण द्वारा विधि-विधान के साथ हवनकुंड़ में आहुतियां डलवायी गयी और सभी ने … Read more

बागपत के डॉक्टर विभाष राजपूत इंटरनेशनल कांफ्रेंस मे करेंगें शिरकत

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत दूरसंचार विभाग, भारत सरकार की ओर से तीन दिवसीय आईएमसी की आठवीं इंटरनेशनल कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे। राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग-एनएसीडी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के डायरेक्टर जेएल गुप्ता ने यूनेस्को की 46वीं विश्व धरोहर समिति बैठक 2024 के दौरान डाक्टर विभाष राजपूत के सराहनीय कार्य को देखते हुए उनको इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी 2024) में नियुक्त किया है।

डॉक्टर विभाष राजपूत

राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग-एनएसीडी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से डाक्टर विभाष राजपूत का इंडिया मोबाइल कांग्रेस – आईएमसी 2024 में हुआ चयन

जेएल गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय – एमईआईटीवाई डिजिटल इंडिया की विभिन्न पहलों व परियोजनाओं का प्रदर्शन करेगा। टेलीमेडिसिन और स्वास्थ्य सेवा वितरण पर इसके प्रभाव को उजागर करने के लिए ई-संजीवनी परियोजना की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस -आईएमसी एशिया में एक बड़ा डिजिटल प्रौद्योगिकी मंच है, जिसमें तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के मध्य भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजन किया जायेगा।

यूनेस्को की 46वीं विश्व धरोहर समिति बैठक 2024 के दौरान डाक्टर विभाष राजपूत के सराहनीय कार्य को देखते हुए उनका एशिया के बड़े डिजिटल प्रौद्योगिक मंच आईएमसी में किया गया चयन

डाक्टर विभाष राजपूत 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 के मध्य भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में भारत सरकार की ओर से डिजीटल इंड़िया की ई-संजीवनी परियोजना का प्रतिनिधित्व करेंगे और विश्व को भारत की स्वास्थ्य क्षेत्र में की जा रही उपलब्धियों से अवगत करायेंगे।

मुकेश शर्मा टयौढ़ी वालों की खाटों ने किया बागपत का नाम रोशन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत के टयौढ़ी गांव में रहने वाले मुकेश शर्मा की खाटे अपनी क्वालिटी और शानदार डिजाईन के लिए उत्तर भारत में अपनी अहम पहचान बना चुकी है और जनपद बागपत का नाम रोशन कर रही है। मुकेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने खाटों का निर्माण वर्ष 2012 में प्रारम्भ … Read more

बागपत के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया सारथी की रसोई में श्रमदान

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत के बड़ौत नगर में हर महीने की पहली तारीख को लगने वाली सारथी की रसोई में इस बार जनपद बागपत के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और श्रमदान किया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने फीता काटकर विधिवत रूप से सारथी की रसोई का शुभारंभ … Read more

परशुराम यूथ क्लब ने स्वच्छ और विकसित भारत बनाने का लिया संकल्प

बागपत दिनांक 25 सितंबर 2024 — युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के स्वायत्तशासी संगठन ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा परशुराम यूथ क्लब के सहयोग से खेड़की गांव के शिव मंदिर और खेल मैदान में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया गया। इस दौरान युवाओं ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ … Read more

आपदा प्रबंधन मॉक एक्सरसाइज: बागपत में भूकंप और अग्नि आपदा के बीच राहत और बचाव कार्यों का सफल अभ्यास

बागपत, 20 सितंबर 2024 -उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा भूकंप एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता और आपदा प्रबंधन क्षमताओं को परखने के लिए राज्यभर में आपदा प्रबंधन मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि/रा) पंकज वर्मा के नेतृत्व में आज बागपत जिले में … Read more