Home » उत्तर प्रदेश » कागजों मे मृत आरोपी खुलेआम दे रहा लूट और हत्या की वारदात को अंजाम

कागजों मे मृत आरोपी खुलेआम दे रहा लूट और हत्या की वारदात को अंजाम

Picture of (क्राइम रिपोर्टर) सचिन सिंह चौहान

(क्राइम रिपोर्टर) सचिन सिंह चौहान

शनिवार को अछनेरा पुलिस ने मुखबिर की मदद से राजस्थान का एक बदमाश कागारोल के सोनिगा गांव मे रहकर लूट और हत्या जैसी वारदात कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ किया। पूछताछ मे उसका यह तरीका जानकार पुलिस भी चौंक गई। उसने बताया कानून से बचने के लिए अपने को परिजन से न्यायालय मे मृत घोषित बता रखा था।

पुलिस के मुताबिक युवक पर करीब 36 मुक़दमे है। अपराध करने के बाद यह सोनिगा गांव मे आकर सामान्य जीवन जीने लग रहा था। जिससे कोई शक नहीं कर सकता था। आगरा जिले के कई थानो मे लूट व हत्या के मुक़दमे दर्ज है। जिसमे से चार मुक़दमे अछनेरा थाने के है। न्यायालय मे पेश होने से बचने के लिए खुद की मृत घोषित करा रखा था। उसको मृत घोषित करने मे परिवार के सदस्य भी उसका साथ दे रहे थे।

थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी का नाम देव उर्फ़ जयदेव है। यह ठेई गांव चिकसाना भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स