Janta Now
Agricultureबागपत

कर्नल नरेन्द्र त्यागी ने जैविक खेती में किया बागपत का नाम रोशन

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

जनपद बागपत को गौरवान्वित करने वाले आर्मी के रिटायर्ड कर्नल नरेन्द्र त्यागी जैविक खेती के क्षेत्र में भारत ही नहीं विदेशों तक में बागपत का नाम रोशन कर रहे है। कर्नल नरेन्द्र त्यागी पुत्र श्रीपाल सिंह जनपद बागपत के बड़ागांव के निवासी है। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद भारतीय सेना में वर्ष 1986 से वर्ष 2012 तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद कार्पोरेट के क्षेत्र में कदम रखा और वर्ष 2012 से वर्ष 2022 तक इस क्षेत्र में कार्य किया। इसके उपरान्त उन्होंने जैविक खेती के क्षेत्र में कदम रखा और इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थो का ही सेवन करें – कर्नल नरेन्द्र त्यागी  

कर्नल नरेन्द्र त्यागी ने बताया कि वर्तमान में खाद्य पदार्थो में अधिक मात्रा में रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर अत्यधिक विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, जिसके कारण लोग अनेकों नई-नई बीमारियों की चपेट में आते जा रहे है, जिसकी वजह से देश की वर्तमान पीढ़ी तो संकट के दौर से गुजर ही रही है, आने वाली पीढ़ी पर भी संकट मंडराने लगा है। इसके अलावा बढ़ते रासायनों के कारण मिट्टी, जल व वायु दूषित होती जा रही है। कहा कि अगर समय रहते रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों को नही रोका गया तो देश के समक्ष बहुत भारी संकट उत्पन्न हो जायेगा।

श्रीदेश आर्गेनिक फार्म बड़ागांव में आर्गेनिक खेती के माध्यम से कर रहे आडू, अमरूद, धान, गेहूॅं, सरसो, गन्ना, चना, मसूर, उड़द, मूंग सहित अनेकों अनाजों का उत्पादन 

लोगों को इस संकट से उबारने के लिए ही उन्होने अपने श्रीदेश आर्गेनिक फार्म बड़ागांव में जैविक खेती करना शुरू किया। बताया कि इस समय अपने आर्गेनिक फार्म में वह आडू, अमरूद, धान, गेहूॅं, सरसो, गन्ना, चना मसूर, उड़द, मूंग आदि की खेती कर रहे है, जिसमें बिल्कुल भी रासायनिक खादों व कीटनाशकों का प्रयोग नही हुआ है और ये शुद्धता से भरपूर शुद्ध खाद्य पदार्थ है।

 

बताया कि इनकी प्रोसेसिंग व पैकेजिंग भी स्वयं इन्ही के द्वारा की जाती है। श्रीदेश आर्गेनिक फार्म बड़ागांव में विदेशी सैलानियों, सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारीगण सहित अनेकों स्वयं सेवी संस्थाएं एवं स्कूल के विद्यार्थियों आदि का आना-जाना लगा रहता है और ये सभी कर्नल नरेन्द्र त्यागी से आर्गेनिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते है। कर्नल नरेन्द्र त्यागी ने लोगों से शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थो का सेवन करने की बात कही।

Related posts

प्रसिद्ध संत उद्धव स्वरूप ब्रहमचारी निभा रहे है सनातन धर्म के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका

jantanow

चमत्कारी बाबा मोहनराम धाम बागपत में हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 

लाल बहादुर शास्त्री जैसी शख्सियत कभी-कभार ही जन्म लेती है – अजय चौहान

jantanow

ग्लोबल यूथ फोरम 2024 में सतत विकास लक्ष्यों पर विचार साझा करेंगे अमन , संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क से आया आमंत्रण

Vedansh (Baghpat)

मुलायम सिंह यादव साम्प्रदायिक सौहार्द की अनुपम मिसाल थे – अंकुर जैन

jantanow

ज्ञानदीप स्कूल में विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

jantanow

Leave a Comment