Janta Now
आगराउत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

पत्नी को शराब पिलाई, नशा चढ़ते ही दोस्त को सौंपा; फिर जो हुआ जानकर पुलिस भी रह गई सन्न

आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में पति ने पहले जबरदस्ती पत्नी को शराब पिलाई। नशा होने पर दोस्त को सौंप दिया। मगर, इस दौरान महिला को होश आ गया। शोर मचाने पर दोस्त फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी माता-पिता को दी। पुलिस ने मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने किया था प्रेम विवाह

रावली क्षेत्र की निवासी 19 वर्षीय महिला ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाले युवक से प्यार करती थी। एक साल पहले परिजन के खिलाफ जाकर उसी युवक से प्रेम विवाह कर लिया। इस बात से नाराज होकर महिला के पिता ने उनसे संबंध खत्म कर लिए थे। तब वह ससुराल में ही रह रही है।

पति घर पर दोस्त के साथ पी रहा था शराब

18 फरवरी की शाम को पति अपने दोस्त सुंदर के साथ घर पर आया। पति के हाथ में शराब की बोतल थी। अंदर आने के बाद दोनों घर में बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान पति ने जबरदस्ती उसे भी शराब पिला दी। इससे वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। पति का दोस्त सुंदर उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। उसने शोर मचाया तो सुंदर वहां से भाग गया। पति को आवाज लगाई, पता चला कि पति पहले ही दोस्त को घर पर छोड़कर कहीं चला गया था।

Related posts

Baraut News Today Live | अग्रवाल महासंघ बड़ौत ने किया भव्य सम्मान समारोह का आयोजन 

आगरा: एंटी करप्शन टीम ने आगरा नगर निगम के गृह कर विभाग के बाबू को रिश्वत लेकर रंगे हाथ पकड़ा 

jantanow

आयकर की रेड के बहाने नागौर जिले के व्यापारी को बदमाशों ने लूट लिया

jantanow

आगरा: नाले की सफाई के दौरान नगर निगम की जेसीबी की टक्कर से 12 वर्षीय बालक की मौत, JCB चालक हुआ फरार 

jantanow

Ola cabs की फ्रेंचायजी दिलाने के नाम पर 28 लाख की ठगी करने वाले अन्तर्राजिय अभियुक्त व अभियुक्ता गिरफ्तार

jantanow

Muzaffarnagar : राममंदिर पर टिप्पणी के विरोध में पूर्व सभासद पर हुआ हमला..

jantanow

Leave a Comment