Home » जालौन » जिला » जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व 

जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व 
Picture of भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

जिलेभर में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व पारम्परिक रीति-रिवाजों के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराया। भाईयों ने भी नेक के तौर पर अपनी बहनों को पैसे व गिफ्ट आइटम दिये और उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है, सारी उम्र हमें संग जीना है। जी हां, भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर आईपीएस आंचल चौहान ने अपने भाई बलवान चौहान की कलाई पर राखी बांधी।




उन्हें रोली-चावल का तिलक किया और उनकी लम्बी आयु होने की कामना की। वही भाईयों ने भी बहनों को अपनी हैसियत के अनुसार पैसे दिये और उनकी रक्षा करने का वचन दिया। कुछ भाईयों ने अपनी बहनों को चॉकलेट व अन्य गिफ्ट आइटम भेंट किये। वही इस दिन को यादगार बनाने के लिए कुछ भाई ऐसे भी थे, जिन्होंने अपनी बहनों को मोबाइल देकर रक्षाबंधन का सेलीब्रेट किया।जिले में परम्परागत तरीके के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व 

आईपीएस आंचल चौहान ने अपने भाई बलवान चौहान को राखी बांधी और उनका मुंह मीठा कराकर उनकी लंबी आयु होने की कामना की। राखियां खरीदने के लिए दुकानों पर बहनों की भीड़ लगी रही।



भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा
Author: भूपेन्द्र सिंह कुशवाहा

पेशे से पत्रकार , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं विभिन्न न्यूज़ पोर्टल का अनुभव, सभी चैनलों का अपना अपना एजेंडा लेकिन मेरी विचारधारा स्वतंत्र पत्रकार की "राष्ट्र हित सर्वप्रथम"

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स