Janta Now
उत्तर प्रदेशबागपत

उड़ान युवा मंडल की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में 3112 लोगों ने किया प्रतिभाग

बड़ौत/बागपत। विज्ञान में महिलाओं एवं लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस 2024 के उपलक्ष्य में ट्यौढी के उड़ान युवा मंडल द्वारा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज में 3112 लोगों ने प्रतिभाग कर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं एवं लड़कियों के योगदान के विषय में जानकारी ली जिसमें 1173 लोगों को पूर्ण अंक प्राप्त करने पर डिजिटल प्रमाण पत्र जारी किया गया।

उड़ान युवा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र की पहल पर प्रतिवर्ष 11 फरवरी को विज्ञान में महिलाओं एवं लड़कियों के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस विशेष दिन का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। भारत के प्रसंग में ऐसे अनेकों उदाहरण है जिसमें मिसाइल वूमेन ऑफ इंडिया डॉ टेसी थॉमस और रॉकेट वूमेन ऑफ इंडिया डॉ ऋतु करिढाल जैसी महिला वैज्ञानिकों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

उड़ान युवा मंडल के ऑनलाइन क्विज को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत प्लेटफार्म पर प्रकाशित किया गया जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की संकलित रिपोर्ट को विज्ञान प्रसार को भेजा जाएगा। आगामी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय दिवसों पर भी उड़ान युवा मंडल द्वारा इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

Related posts

अटल आवासीय विद्यालय में पहले सत्र के समापन के बाद दूसरे सत्र की तैयारी जारी

Gyanvapi Masjid : ज्ञानवापी में शिवलिंग मिलने के दावों के बीच केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान आया सामने

jantanow

जालौन : बीजेपी की मण्डल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने टी आर पब्लिक स्कूल कुठौंद में ध्वजारोहण किया

Inspirational: राज्य स्तरीय गंगा सम्मान से विभूषित हुई बागपत की होनहार सुषमा त्यागी

Baghpat

गेटवे इंटरनेशनल में स्केटिंग चैम्पियन ट्रॉफी के विजेताओं को किया सम्मानित

राजीव गांधी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है – जाहिद कुरैशी

विवेक जैन ( बागपत )

Leave a Comment