बागपत, 02 अक्टूबर 2025। गांव ट्यौढी में दशहरे के पर्व पर परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे परिवार ने एकजुट होकर विधि-विधान के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में दशहरा पूजन संपन्न किया।
आयोजन में राकेशो देवी, ओमकारी, पूजा, यश, वासु मलनिया, विकास, विपिन, विनय और अनिकेत सहित परिवारजन शामिल हुए। सभी ने मिलकर आंगन में सजे पूजा स्थल पर गोबर से बने उपलों की प्रतिष्ठा की और श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चना की।
पूजन के दौरान उपस्थित परिवारजनों ने समाज में शांति, सौहार्द और प्रगति की कामना करने के साथ-साथ दशहरे के मूल संदेश — असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय — को आत्मसात करते हुए बुराइयों का त्याग करने का संकल्प भी दोहराया।