Home » उत्तर प्रदेश » आगरा » सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने क्योस्क संचालक की हत्या का खुलासा

सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने क्योस्क संचालक की हत्या का खुलासा 

Picture of (क्राइम रिपोर्टर) सचिन सिंह चौहान

(क्राइम रिपोर्टर) सचिन सिंह चौहान

आगरा : हरिपर्वत थाना क्षेत्र के मंडी सईद खां निवासी अजय कुशवाहा उम्र 36 वर्ष शनिवार रात लगभग 09:10 वह खोखा बंद कर पैदल अपने घर जा रहे थे। सेंट पीटर्स कॉलेज के सामने अजय को एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने रोका करीब 15 मिनट बातचीत के बाद सर मे गोली मारकर भाग गया। अजय कुशवाहा की हत्या की वजह एक युवती से रिस्ता तय करना बन गया। युवती के आशिक ने पहले उसे धमकी दी। बात नहीं बनी तो बात करने के बहाने रोककर गोली मार दी। पुलिस ने 24 घंटे बाद रविवार रात 11 बजे पुलिस ने आरोपी अरबाज़ को ट्रांसपोर्ट नगर मे घेर लिया। उसने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस ने बचाव मे फायरिंग कि। इसमें अरबाज़ के पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। आरोपी से पूछतांच मे पता चला कि इस हत्याकांड मे उसके दोस्त शाहगंज निवासी शाहरुख़ और बबलू भी साथ थे। वह अभी फरार है, तीनो ने साथ मिलकर हत्या कि योजना थी। उसको तमंचा किराये पर देने वाला फरहान भी पकड़ा गया।

पुलिस यह पता कर रही है, इस हत्याकांड का मंगेतर युवती को जानकारी थी या नहीं।

जाँच मे पुलिस को हत्यारोपियों के कुछ सुराग मिले थे। पता चला की जिस युवती से अजय का रिस्ता हुआ था, उसके प्रेम सम्बन्ध पूर्व मे अरबाज नामक युवक से हुआ करते थे। रिस्ता होने पर नई आबादी हमीद नगर गड्डा शाहगंज ने अजय को एक बार अनजान नंबर से कॉल कर धमकाया था। कहा था कि रिश्ता तोड़ दे। लेकिन अजय नहीं माना उसने कहा कि पहले जों हुआ, उससे उसका कोई लेना – देना नहीं है। रिस्ता तोड़ने से माना कर दिया। इससे अरबाज मे गुस्सा आ गया और हत्याकांड को अंजाम दिया।

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स