Janta Now
उत्तर प्रदेशबस्ती

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 जुलाई को होगा

रिपोर्ट,दिलीप कुमार

बस्तीराष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 13 जुलाई 2024 को जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्टेªट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में किया जायेंगा। उक्त जानकारी देते हुए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार ने बताया है कि अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर सुलह-समझौले के आधार पर निस्तारण करायें।

उन्होने बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से संबंधित मामलें, बैंक वसूली से संबंधित मामलें, मोटर दुर्घटनाओं से संबंधित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वादों, पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण से संबंधित वादों, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से संबंधित विवादों सहित), सर्विस में वेतन संबंधी विवाद एवं सेवानिवृत्तिक लाभों से संबंधित विवाद, राजस्व संबंधी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद), आर्बिटेशन (हायर पर्चेज एग्रीमेन्ट से उत्पन्न विवाद) एवं उक्त के अतिरिक्त ऐसे अन्य प्रकार के जिन वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर हो सकता है, को अधिक से अधिक संख्या में नीयत कर निस्तारित किया जायेंगा।

Related posts

संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन ने किया बागपत के पुलिस अधीक्षक को सम्मानित

UP Board result 2023 date class 10th,12th | यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब आएगा 2023 | upmsp.edu.in

jantanow

Muzaffarnagar : राममंदिर पर टिप्पणी के विरोध में पूर्व सभासद पर हुआ हमला..

jantanow

ऑटो और बाइक की भिड़ंत में एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

फ़िरोज़ाबाद : घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, चार लोगों की हुई मौत, कई लोगों की फंसे होने की आशंका 

लॉयन दीपक गोयल विश्व दृष्टि दिवस पर लोगों को कर रहे जागरूक

Leave a Comment