Home » उत्तर प्रदेश » बागपत » उड़ान यूथ क्लब ने ऑनलाइन अभियान संचालित कर 3,000 लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक, देखे।

उड़ान यूथ क्लब ने ऑनलाइन अभियान संचालित कर 3,000 लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक, देखे।

Picture of Baghpat

Baghpat

बागपत, उत्तर प्रदेश | जनता नाउ ब्यूरो

नेहरू युवा केन्द्र बागपत से संबद्ध उड़ान यूथ क्लब ने विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इन कार्यक्रमों में लगभग तीन हजार लोगों ने भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाया।

डियर मदर नेचर ग्लोबल पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता

उड़ान यूथ क्लब ने इस अवसर पर डियर मदर नेचर ग्लोबल पोस्टकार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में 55 से अधिक देशों के हर आयु वर्ग के लोगों ने भाग लेकर प्रकृति मां के प्रति अपना आभार प्रकट किया। प्रतियोगिता में प्राप्त 590 प्रविष्टियों में से 345 उत्कृष्ट पोस्टकार्डों का चयन किया गया और उन्हें इंटरनेट मीडिया पर साझा किया गया।

विद्यार्थियों की भागीदारी

मलेशिया के केनिंगौ वोकेशनल कॉलेज ने भी अपने स्थानीय संस्करण में पोस्टकार्ड लेखन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें युवाओं ने पोस्टकार्ड डिजाइन किए और कक्षा में प्रस्तुत किए। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय जिनाई कंपोजिट में अध्यापिका स्वीटी सिंह के समन्वय से भी पोस्टकार्ड लेखन गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति गहरी समझ विकसित की।

राष्ट्रीय स्तर की जागरूकता प्रश्नोत्तरी

उड़ान यूथ क्लब ने राष्ट्रीय स्तर की जागरूकता प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया, जिसमें 2261 लोगों ने भाग लिया और 1500 लोगों ने पूर्ण अंक प्राप्त कर प्रमाण पत्र हासिल किए। साथ ही, ऑनलाइन शपथ कार्यक्रम में 352 लोगों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और इंटरनेट मीडिया पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान

उड़ान यूथ क्लब ने विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के फोटो पोस्टर एवं वीडियो संदेशों को इंटरनेट मीडिया पर साझा किया। कार्यक्रम की सफलता में मेरा युवा भारत प्लेटफार्म, कॉन्टेस्ट 360 सहित लगभग 30 संस्थानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम की संकलित रिपोर्ट को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ साझा किया जाएगा।

अध्यक्ष का संदेश

उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि तकनीक के माध्यम से सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं, और उड़ान यूथ क्लब इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इंटरनेट मीडिया पर केंद्रित जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोग उत्साहपूर्वक सामाजिक समस्याओं के समाधान में जुड़ते हैं। उड़ान यूथ क्लब आगामी विशेष दिवसों पर भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगा। साथ ही, युवा नेतृत्व वाले संगठनों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Baghpat
Author: Baghpat

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स