Janta Now
जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को पदमावती धाम खेकड़ा में दी विनयांजली
धर्मबागपत

जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को पदमावती धाम खेकड़ा में दी विनयांजली

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 

Baghpat जनपद बागपत के खेकड़ा नगर में विश्वप्रसिद्ध जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को विनयांजलि अर्पित की गयी और उनके महान व्यक्तित्व का गुणगान किया गया। मुख्य कार्यक्रम श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पदमावती धाम निर्भय एन्कलेव में आयोजित किया गया। देश के प्रसिद्ध संगीतकारो में शुमार हिमांशु जैन बड़ौत और गायक अक्षय धामपुर ने आचार्च श्री विद्यासागर महाराज का गुणगान किया और उनके महान व्यक्तित्व से श्रद्धालुओं को अवगत कराया।

जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज जैसे महान आचार्य सदियों में कभी कभार ही इस धरती पर आते है – आर्यिका सरस्वती माताजी

इस अवसर पर मॉं पदमावती जी की भक्तिमय आराधना की गयी। आचार्य विद्यासागर महाराज के मोक्ष गमन के कारण गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी का 28 वे दीक्षा दिवस को रस्म अदायगी के साथ पूर्ण किया गया। आर्यिका सरस्वती माता जी ने जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को याद करते हुए कहा कि ऐसे महान आचार्य सदियों में कभी कभार ही इस धरती पर आते है। जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज को पदमावती धाम खेकड़ा में दी विनयांजली

सुनील जैन, लाजपतराय जैन, अंकुश जैन, नरेश जैन, जनेश्वर दयाल जैन, मीनू जैन राजेश जैन, तनुजा जैन अमित जैन, अर्चना जैन प्रदीप जैन, कपिला जैन आशीष जैन, रीता जैन मुकेश जैन, नवीन जैन, उषा जैन मुकेश जैन, दिव्या जैन गौरव जैन, अनुराधा जैन अंकुर जैन, अनिता जैन पवन जैन, दीपा जैन दीपक जैन, मंजू जैन आदिश जैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया।

देश के प्रसिद्ध संगीतकारो में शुमार हिमांशु जैन बड़ौत और गायक अक्षय धामपुर ने आचार्च श्री विद्यासागर महाराज का किया गुणगान

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, जैन मिलन खेकड़ा के मनोज जैन, दीपा जैन, वैभव जैन, सम्भव जैन, अजय जैन, खेकड़ा नगर पालिका की अध्यक्ष नीलम धामा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related posts

 सी साइनिंग स्टार बने खेकड़ा के छात्र वैभव जैन

jantanow

शीतलदास महाराज के प्राचीन शिव मंदिर में पहुॅंचे हजारों कावड़िया

jantanow

धार्मिक रामलीला खेकड़ा में श्रीराम का अयोध्या पहुॅंचने पर हुआ भव्य स्वागत 

Bhupendra Singh Kushwaha

सेंट एंजेल्स स्कूल में हुई फुटबॉल प्रतियोगिता में रेड हाउस बना विजेता

jantanow

लोकनायक जयप्रकाश नारायण का सम्पूर्ण जीवन अनुकरणीय -ब्रिजेश शर्मा

Bhupendra Singh Kushwaha

बागपत में 48 दिवसीय भक्ताम्बर विधान का हुआ भव्य समापन

jantanow

Leave a Comment