Janta Now
आगराक्राइम

प्यार में धोखा: 50 हजार रुपये के लिए ऐसी जगह किया 17 वर्षीय किशोरी का सौदा, जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था

रिर्पोट: सचिन सिंह चौहान

आगरा: प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगरा के थाना ताजगंज के रेड लाइट एरिया बसई में राजस्थान की किशोरी को बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। किशोरी का प्रेमी उसे दस दिन पहले यहां बेच गया था। एक एनजीओ की सूचना पर पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने छापा मारकर उसे मुक्त कराया। दो महिलाओं व तीन पुरुषों को पकड़ा गया था। अड्डा संचालिका भाग निकली। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है।

फ्रीडम फर्म एनजीओ ने पुलिस से संपर्क किया। बताया कि बसई स्थित अंडे वाली गली में नूतन के घर में देह व्यापार होता है। राजस्थान की एक किशोरी 10 दिन पहले यहां लाई गई है। उससे भी देह व्यापार कराया जा रहा है।

एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि सूचना पर ताजगंज पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त टीम ने छापा मारा। किशोरी को मुक्त कराया। नूतन मौके से भाग गई। मौके से तीन पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा गया। उनसे पूछताछ की जा रही है। देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा एएचटीयू थाने में लिखा जाएगा।

Related posts

दिल्ली के मिनी पाकिस्तान वेलकम इलाके में बीती रात महज 350 रुपये लूटने के लिए हत्या

Bhupendra Singh Kushwaha

जमीन के विवाद में सगे भाई के खिलाफ दर्ज कराया झूठा मुकदमा

jantanow

आंखों में मिर्ची झोक्कर मोटरसाइकिल लूटी

Bhupendra Singh Kushwaha

यूपी: अलमारी का ताला ठीक करने आए चाबी बनाने वाले , लॉकर खोलकर ले गए 40 लाख के गहने…

Bhupendra Singh Kushwaha

आगरा में जनकपुरी महोत्सव के चलते 2 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित

Bhupendra Singh Kushwaha

बहन के प्यार में पागल भाई: शादी का बना रहा था दबाव, नही मानी तो गले पर मारा चाकू

Bhupendra Singh Kushwaha

Leave a Comment