Jalaun News : प्राप्त जानकारी में मुताबिक उरई विकास भवन के एक विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने युवक को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है ।
काफी समय बीतने पर भी उक्त युवक की नौकरी लगी और ना ही उसके रुपए वापस किए गए। इस दौरान आरोपी कर्मचारी अपना ट्रांसफर करा कर कहीं दूसरी जगह चला गया और तब से पीड़ित अपने रुपए वापस पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है।लेकिन वह असफल रहा जिसके चलते उसने( DM JALAUN )उरई ऑफिस में मामले की शिकायत की है।

आपको बताते चले की जिला महोबा की कुलपहाड़ क्षेत्र के पनवाड़ी निवासी प्रदीप कुमार राजपूत ने डीएम ऑफिस में अपना शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उरई विकास भवन में पूर्व में कार्यरत राघवेन्द्र ने उसे सरकारी विभाग में नौकरी लगवा देने का झांसा दिया और पीछले वर्ष 2022 में उससे 10 लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए। राघवेंद्र एक विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है जो ना तो उसकी नौकरी लगवा सका और ना ही रुपए वापस किए।और इसी बीच उसने अपना ट्रांसफर अन्य जगह पर करवा लिया है।
- Central Railway Recruitment 2022 : आज की दो बहुत बड़ी नौकरिया ग्रुप सी और रेलवे के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू
- बीडीओं सदीप कुमार सिंह की मिलीभगत से सड़वलिया में फर्जी मनरेगा कार्य हुआ पूर्ण
- आईआईटी रूड़की की शोध छात्रा ऋषिका तोमर ने एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, स्कॉटलैंड में EAPS सम्मेलन 2024 में पेश किया शोध पत्र
- आगरा में पति की मृत्यु के गम में पत्नी ने की अपनी जीवन लीला समाप्त



