Home » राज्य » National Youth Festival 2024 | राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 में शामिल होंगे बागपत के दो होनहार युवा

National Youth Festival 2024 | राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 में शामिल होंगे बागपत के दो होनहार युवा

27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश से चयनित 176 युवाओं में बागपत के अमन और दानिश भी शामिल
Picture of Baghpat

Baghpat

बागपत(Baghpat)भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 (National Youth Festival 2024 ) का आयोजन आगामी 12 से 16 जनवरी तक महाराष्ट्र के नासिक (Nasik) में किया जाएगा। इसमें देश के सभी जिले के युवा विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)करेंगे। जिसमें अमन कुमार और दानिश मलिक बागपत जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश से केवल 176 युवा प्रतिभाग करेंगे जिसमें बागपत के दो होनहारों के चयन पर जिले में खुशी का माहौल है।

27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश से चयनित 176 युवाओं में बागपत के अमन और दानिश भी शामिल
27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रदेश से चयनित 176 युवाओं में बागपत के अमन और दानिश भी शामिल

 

जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंतीSwami Vivekananda Jayanti के उपलक्ष्य में उनके आदर्शों, शिक्षाओं एवं योगदानों का सम्मान करने और उन्हें संजोने के लिए मनाया जाता है। इस वर्ष महोत्सव में महाराष्ट्र के नासिक में युवा कृति, फूड फेस्टिवल, यंग आर्टिस्ट कैंप, यूथ समिट आदि का आयोजन होगा जिसमें देशभर से चयनित युवाओं के साथ अमन और दानिश भी शामिल होंगे।

जानिए दोनों होनहारों के बारे में:

बागपत Baghpat के ट्यौढी गांव के 21 वर्षीय अमन कुमार (Aman Kumar) नेहरू युवा केंद्र बागपत से संबद्ध उड़ान युवा मंडल के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम संचालित करते है। उड़ान के आईसीटी प्रोजेक्ट कॉन्टेस्ट 360 के तहत 76 लाख से अधिक लोगों को शैक्षिक कार्यक्रमों की जानकारी एक क्लिक पर दी। जनपद और मंडल स्तर पर युवा उत्सव कहानी लेखन में अव्वल रहे। बागपत के परिप्रेक्ष्य में कांवड़ यात्रा एप और नगर निकाय निर्वाचन एप जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी प्रोजेक्ट पूर्ण किए। यूनिसेफ के नेशनल यू एंबेसडर है। यूनेस्को की ग्लोबल यूथ कम्यूनिटी में शामिल है। विभिन्न पुरुस्कारों से अलंकृत है।

यह भी पढ़े –

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 में बागपत का प्रतिनिधित्व करेंगे अमन कुमार और दानिश मलिक

बागपत के बावली गांव निवासी 22 वर्षीय दानिश मलिक Danish Malik नेहरू युवा केन्द्र के युवा स्वयसेवक है। उन्होंने Nehru Yuva Kendra Baghpat के विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की। फिट इंडिया, मिशन लाइफ, कैच द रैन, मेरी माटी मेरा देश, स्वच्छ भारत आदि के तहत कार्यक्रमों के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत कलश यात्रा के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय युवा प्रतिनिधि मंडल में बागपत का प्रतिनिधित्व किया।

Baghpat
Author: Baghpat

Leave a Comment

Poll

क्या आप हमारी खबरों से संतुष्ट हैं ?

Cricket Live

Rashifal

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स