Janta Now
उत्तर प्रदेशदेशबागपतराजनीतिराज्य

सामान्य प्रेक्षक आर लथा ने किया नियंत्रण कक्ष व मीडिया सेल का निरीक्षण

बागपत दिनांक 06 अप्रैल 2024 – शनिवार को लोकसभा सामान्य प्रेक्षक आर लथा ने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित नियंत्रण कक्ष व मीडिया, सोशल मीडिया सेल, (मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति) एमसीएमसी का निरीक्षण किया। नियंत्रण कक्ष के निरीक्षण में सामान्य प्रेक्षक ने नोडल अधिकारी शची कुमारी से जानकारी प्राप्त की और सी विजिल एप के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया। साथ ही कहा कि प्राप्त शिकायतों पर ससमय कार्यवाही करते हुए पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे।

नियंत्रण कक्ष व मीडिया सेल का निरीक्षण कर संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मीडिया / सोशल मीडिया सेल के निरीक्षण में सामान्य प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों और कार्मिकों से मीडिया एवं सोशल मीडिया पर की जा रही निगरानी के विषय में जानकारी ली। मीडिया नोडल अधिकारी राहुल भाटी व सहायक नोडल अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने मीडिया व सोशल मीडिया सेल द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया और बताया कि फेसबुक, ट्विटर एक्स, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया नेटवर्क पर भी टीम सतत निगरानी कर रही है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर भी चैनल का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है।

 

दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित हो रहे विज्ञापनों के प्रमाणीकरण हेतु एमसीएमसी कमेटी प्राप्त आवेदनों पर ससमय कार्यवाही कर रही है। स्वीप sveep app तकनीकी विशेषज्ञ अमन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पेज पर मतदाता जागरूकता संबंधी सामग्री पोस्ट की जा रही है और स्वीप बागपत एप पर निरंतर नए फीचर जोड़े जा रहे है। सामान्य प्रेक्षक ने मीडिया एवं सोशल मीडिया सेल द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लाइजन अधिकारी मानवेंद्र सिंह, मीडिया / सोशल मीडिया सेल से स्वीप तकनीकी विशेषज्ञ अमन कुमार, अमित मौर्य, देवांश गुप्ता, प्रवेंद्र कुमार, अंकुर शर्मा, जितेंद्र कुमार, सन्नी तोमर, आंचल श्योराण मौजूद रहे।

Related posts

मन की बात 110 वा एपिसोड भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने जन समूह के साथ …

jantanow

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष | प्राणायाम , योगासन व ध्यान को जीवन शैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं, होगा गुणात्मक सुधार: डॉ रीतू चंद्रमौलि

Vedansh (Baghpat)

नगीनचन्द जैन को किया गया दानवीर व स्यादवाद रत्न की उपाधि से अलंकृत

jantanow

रिवर पार्क में धूमधाम के साथ निकाली गयी वार्षिक रथयात्रा

jantanow

सिद्ध पीठ बाबा काले सिंह मन्दिर खेकड़ा में लगा विशाल भण्ड़ारा

jantanow

पांच माह कि गर्भवती महिला शव घर के कमरे पर लटका मिला , मायके वालो ने लगाया हत्या करने का आरोप…

Leave a Comment