Janta Now
अमन कुमार, गांव ट्यौढी के निवासी है और मात्र 21 वर्ष की आयु में एक लेखक, फोटोग्राफर, सामाजिक उद्यमी, नवाचारक, सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान बना चुके है
बागपत

अनोखी पहल: पत्र लेखन से विश्वभर में नदी संरक्षण की अलख जगाएगा उड़ान

बड़ौत/बागपत। ट्यौढी के उड़ान युवा मंडल ने लेटर टू रिवर कार्यक्रम लॉन्च कर विश्वभर से लोगों को नदियों के नाम पत्र लिखने के लिए अभियान चलाया है जिसके माध्यम से लोगों को नदियों के संरक्षण हेतु रचनात्मकता से जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।Baghpat News : उड़ान युवा मंडल के प्रौद्योगिकी क्विज में 245 से अधिक लोगों ने किया प्रतिभागउड़ान युवा मंडल ने लेटर टू रिवर अभियान का किया शुभारंभ

उड़ान युवा मंडल ट्यौढी ने नदियों के लिये अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस 2024 के उपलक्ष्य में लेटर टू रिवर यानि नदियों को पत्र लेखन अभियान का मंगलवार को शुभारंभ किया जिसके तहत विश्वभर से लोग अपने आसपास की नदियों की जानकारी जुटाने और उनको संबोधित एक पत्र लिखकर ऑनलाइन माध्यम से उड़ान युवा मंडल को भेजेंगे। उड़ान की टीम द्वारा पत्र को सोशल मीडिया एवं वेबसाइट पर साझा किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों के संरक्षण हेतु बड़ी संख्या में लोगों को जागरूक करना है।

उड़ान युवा मंडल के अध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि इस वर्ष वाटर फॉर ऑल की थीम पर नदियों के लिये अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस मनाया जा रहा है। हमारा लक्ष्य लोगों को प्रकृति अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लोग अपने आसपास की नदियों के बारे में जानकारी जुटाकर आभार पत्र लिखेंगे जिसके माध्यम से लोग नदियों के संरक्षण के लिए स्वत: प्रेरित होंगे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। कॉन्टेस्ट 360 वेबसाइट के माध्यम से अभियान से जुड़कर 13 मार्च तक प्रविष्टि भेज सकते है।

Related posts

78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होगा बागपत का यह पूरा परिवार, जानिए कैसे हुआ चयन

Baghpat

फरीदाबाद हरियाणा में बागपत के एक्टर विकास मलनिया हुए बेस्ट एक्टर मॉडल श्रेणी में सम्मानित

Baghpat

Baghpat News : अमीनगर सराय में धूमधाम के साथ निकाली गयी भगवान श्री पार्श्वनाथ की वार्षिक रथयात्रा

jantanow

बागपत के मीतली गांव में हुआ मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

jantanow

सिसाना रोड स्थित शिव भूमिया मंदिर में हुआ श्री कृष्ण छठी का आयोजन

जन्माष्टमी उत्सव में हिस्सा लेने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित

विवेक जैन ( बागपत )

Leave a Comment